लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- रमजान के पहले जुमे पर कस्बे की मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की गई। कस्बे की नूरी मस्जिद में मुफ्ती मुनीर राजा बरकती ने नमाज अदा कराई और देश में अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआ की। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना बरकतों और रहमतों का महीना है। इस पवित्र महीने में की गई एक नेक अमल का शबाब सत्तर गुना तक बढ़ा दिया जाता है, इसलिए सभी को इबादत, सब्र और भाईचारे का पालन करना चाहिए। रमजान के पहले जुमे को लेकर मस्जिदों में विशेष तैयारी की गई थी। वहीं मैलानी पुलिस द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक प्रमुख मस्जिद पर दो से तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और पूरे कस्बे में सौहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.