लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- कुकरा, संवाददाता। कस्बे के बड़े चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर पिछले छह दिनों से फुंका है जिससे क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से उपभोक्ताओं में नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। डॉ. कमर ने बताया कि छह दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों को पानी, पंखा और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बिजली उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे आं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.