बगहा, अप्रैल 5 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि । शिकारपुर थाना के कुकरा गांव में रविवार की दोपहर अगलगी की घटना में नौ घर जलकर राख हो गए। घटना वार्ड संख्या 3 की है।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि कलाम मिया के घर में आग लगी और आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि घरों में रखे अनाज, नगदी, कपड़ा और अन्य जरूरी सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। इस दौरान दो मवेशी भी आग की चपेट में आ गए।इससे उनकी मौत हो गयी।आग लगी में एक रसोई गैस सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग ने और विकराल रूप ले लिया।ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किय...