लखीमपुरखीरी, जनवरी 21 -- कुकरा कस्बे में उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब एक ऐसा अनोखा पक्षी दिखाई दिया, जिसका मुंह देखने में कुत्ते जैसा प्रतीत हो रहा था। स्थानीय लोग इसे चमगादड़ जैसा बता रहे थे, लेकिन इसके चेहरे का आकार सामान्य चमगादड़ से अलग नजर आ रहा था। ग्रामीणों का कहना था कि आमतौर पर चमगादड़ का मुंह अलग प्रकार का होता है, जबकि इस पक्षी का चेहरा बिल्कुल कुत्ते की तरह दिखाई दे रहा था। यही कारण रहा कि इसे देखने के लिए लोग आसपास से भी जुटने लगे और देर तक कौतूहलपूर्वक इसे देखते रहे। बताया जा रहा है कि यह पंछी किसी तरह भटकते हुए कस्बे में आ गया था। ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और बाद में गांव के बाहर स्थित एक बाग में पेड़ों पर सुरक्षित छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.