मुरादाबाद, जनवरी 23 -- थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम कुकरझुंडी में बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे गांव के मंदिर पर चल रहे भंडारे के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दो लोग घायल हो गए। सूचना पाकर भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची व स्थिति को नियंत्रण में किया। ग्राम कुकरझुंडी के शिव मंदिर पर बृहस्पतिवार को भंडारे का आयोजन हो रहा था। इसी दौरान गांव के एक पक्ष की तरफ से भंडारे की राशन सामग्री को अपनी तरफ से देने की घोषणा कर दी जिसका गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए व एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में एक पक्ष के अंकुल व दूसरे पक्ष के एक वृद्ध के चोट लगी है।झगड़े की सूचना पर भगतपुर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे व स्थिति को नियंत्रण में किया व ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.