जमुई, मार्च 31 -- बरहट, निज संवाददाता कुकुरझप डैम बरहट में अब गंगा का पानी संग्रहित होगा।अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो जल्द ही जिले के किसानों को कुकरझप डैम से गंगा नदी का पानी सिंचाई के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर डब्ल्यूआरडी विभाग ने कवायद तेज कर दी है।सोमवार को विभाग की टीम ने डैम क्षेत्र में मिट्टी की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल लेकर टेस्टिंग लैब भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में अगला कदम उठाया जाएगा।मौके पर डब्ल्यूआरडी विभाग के सुपरवाइजर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि वाटर इंटेक्स योजना के तहत गंगा नदी से पानी लाकर डैम में संग्रहित करने की प्र्त्रिरया शुरू की गई है। इसके लिए डैम के विभिन्न हिस्सों में ड्रिल मशीन की सहायता से लगभग 20 फीट गहराई तक खुदाई कर डेढ़-डेढ़ फीट का मिट्...