जौनपुर, मार्च 11 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में मंगलवार की दोपहर कुकर और कड़ाही खरीदो...बोलकर एक बाइक सवार युवक ने महिला का चेन छीनकर भागने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और उसके पास से सोने का चेन भी बरामद किया गया। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया। कल्याणपुर गांव निवासी ज्ञान देवी पत्नी स्व. उमाशंकर राय घर में अकेली थी। तभी एक कुकर और कड़ाही बेचने वाला युवक उनके घर के सामने आकर बोला कुकर व कड़ाही खरीद लो। जब तक वह कुछ कहतीं आरोपी की नजर घर के अंदर पड़ी। वहां कोई और दिखाई नहीं दिया। ऐसे में आरोपी घर के अंदर घुसकर ज्ञान देवी का गला और मुंह दबाकर उनके गले से सोने की चेन को खींच लिया। छीनाझपटी के दौरान वृद्धा के ओठ कट गए। इतने में आरोपी वहां से फरार हो गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.