आदित्यपुर, जनवरी 2 -- चांडिल,संवाददाता। कुकड़ू में एक दंतैल जंगली हाथी ने गुरुवार की रात करीब 10 बजे अनिल रजक के पीडीएस दुकान के शटर को तोड़ कर दुकान में रखे गेहूं और चावल को चट किया और नुकसान पहुंचाया। हाथी ने डमन गोप के घर को तोड़ दिया। घर में रखे चावल को नुकसान पहुंचाया। हाथी कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के इर्द-गिर्द घूमता रहा। हाथी के देर रात गांव में ही रहने पर ग्रामीणों में भय बना रहा। हाथी से बचाव को लेकर ग्रामीणों ने रात जगा किया। ग्रामीणों ने पटाखा फोड़ कर हाथी को भगाने का प्रयास किया। इधर, गुरुवार की देर रात एक जंगली हाथी के नीमडीह के कुशपुतुल गांव के पास डेरा जमाने से ग्रामीणों में भय बना रहा। ग्रामीण घरों में ही दुबके रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...