आदित्यपुर, जून 20 -- चांडिल। कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित चौकेगड़िया मैदान में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का खून से सना शव मिला है। शव मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। मृतक की पहचान कुकड़ू प्रखंड के ईचाडीह पंचायत अंतर्गत चौका-आदरडीह गांव निवासी 70 वर्षीय सनातन गोप के रूप में की गई है। शव के पास ही मृतक की साइकिल और एक टॉर्च भी बरामद की गई है। बुजुर्ग के शरीर पर खून के निशान मिले है। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद तिरुलडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि पुलिस हर बिंदुओं पर जांच ...