आदित्यपुर, फरवरी 26 -- चांडिल, संवाददाता। जिले के कुकड़ू प्रखंड स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की बच्चिया पढ़ाई छोड़ पास के तालाब में बर्तन धो रही हैं और प्यास बुझाने के लिए चापानल से सिर पर जार में पानी ढो रही हैं। पेयजल व्यवस्था की खामी बुधवार को उस समय उजागर हुई, जब बीडीओ राजश्री ललिता बाखला विद्यालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि चापाकल का मोटर खराब है छात्राएं स्कूल परिसर के बाहर से पानी ढो रही हैं। वहीं, कुछ छात्राएं तालाब में बर्तन धो रही थीं। बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित शिक्षकों को फटकार लगाई। बच्चों को किसी भी परिस्थिति में स्कूल से बाहर नहीं भेजने की हिदायत दी। विद्यालय में कक्षा छह से बारह तक करीब 340 छात्राएं अध्ययनरत हैं। मोटर मंगलवार की रात जल जाने से विद्यालय में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। बीडीओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.