आदित्यपुर, फरवरी 27 -- चांडिल, संवाददाता। कुकड़ू प्रखंड स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में पेयजल संकट पर बीईईओ नवल किशोर सिंह ने संज्ञान लेते हुए कहा कि विद्यालय के वार्डेन को शोकॉज किया जायेगा। बीईईओ ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। साथ ही अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई होगी। वार्डेन को निर्देश दिया है कि किसी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर वरीय पदाधिकारियों को सूचना दें। इधर, गुरुवार को बीडीओ राजश्री बाखला के निर्देश के बाद विद्यालय में नया मोटर लगाकर पानी आपूर्ति बहाल कर दी गई। दोपहर बाद गुरुवार को डेढ़ एचपी का मोटर लगाया गया। बता दें कि बुधवार को बीडीओ के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया था कि चापाकल और मोटर के जल जाने से छात्राओं को बाहर से पानी लाना पड़ रहा था। तालाब में थाली धो रही थीं। इधर, ग्रामीणों ने बीडीओ से अन्य संस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.