आगरा, जनवरी 7 -- श्री मनकामेश्वर मंदिर परिसर में स्थित कुएं के जीर्णोद्धार के उपरांत बुधवार को विधिवत पूजन समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने महंत योगेश पुरी के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कुएं का पूजन कर किया। मंदिर मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने रामेश्वर से विशेष रूप से लाए गए 22 पवित्र कुओं के जल को कुएं में प्रवाहित किया। पवित्र जल के संग यह कुआं एक बार फिर आध्यात्मिक चेतना और परंपरा का जीवंत प्रतीक बन गया। बताया कि रामायण सर्किट की यात्रा के दौरान वे अयोध्या से जनकपुर गए थे। इस यात्रा में अयोध्या के निकट नंदीग्राम, जहां वनवास काल में भरत ने तप कर अयोध्या के राजकाज का संचालन किया था। उसके बाद वहां स्थित कुंड में 27 तीर्थों का जल डालकर श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया था। उन्होंने कहा कि इस...