कुएं से शव बरामदगी मामले में एफआईआर दर्ज
गिरडीह, अगस्त 12 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के केशोटांड़ गांव में लापता 7 वर्षीय इसराफिल अंसारी का शव कुएं से बरामद होने के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता जफर अंसारी के आवेदन पर बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 138/2026 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी बीएनएस की धारा 103(1) और 238(3/5) के तहत दर्ज की गई है। केस के अनुसंधानकर्ता एसआई विजय मंडल ने बताया कि आरोपित एक किशोर को निरुद्ध कर लिया गया है। विधि सम्मत कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह हजारीबाग भेजा जाएगा। मृतक के पिता जफर अंसारी ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के कारण आरोपित किशोर ने खेलने के दौरान उनके बेटे को कुएं में धक्का दे दिया था। यह भी पढ़ें- Gridih News: लापता सात वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद इसराफिल रविवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.