कुएं से मिला विवाहिता का शव, पति पर धक्का देने का आरोप
पाकुड़, जून 7 -- पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज मोहल्ले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक विवाहिता का शव घर स्थित कुएं से बरामद हुआ है। मृतका की पहचान आकिबा खातून 26 वर्ष के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इरफान अंसारी के घर के कुएं में उनकी पत्नी के गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को कुएं से बाहर निकाला और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को तुरंत एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतका की दो मासूम बेटियां 5 वर्ष हसीबा और शहनाज 3 वर्ष की है जो बेसहारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.