चतरा, फरवरी 11 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के आजाद नगर स्थित एक कुंआ से बुधवार को पांच वर्षीय एक बच्चे का शव को बरामद किया गया है। मृतक बच्चा उसी गांव के विकास कुमार रजक का पुत्र मयंक कुमार था। बच्चा बुधवार की सुबह से ही घर से लापता था। परिवार वालों ने काफी खोज बीन किया, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल रहा था। परिजनों के अनुसार मयंक बुधवार की सुबह करीब सात बजे घर के बाहर खेल रहा था। जहां से अचानक गायब हो गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीण और परिजन उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मयूरहंड पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ग्रामीणों के सहयोग से घर के बगल करीब 300 मीटर दू...