कोडरमा, अप्रैल 7 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। तिलैया डैम ओपी क्षेत्र अंतर्गत छोटकी धमराय गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला का शव कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतका की पहचान गीता देवी (पति कारू साव) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि गीता देवी 5 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे महुआ चुनने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला, तो उनकी सास मोहनी देवी ने तिलैया डैम ओपी में गुमशुदगी की सूचना देते हुए आवेदन दिया था।मंगलवार सुबह एक स्थानीय ग्रामीण जब तिलैया डैम ओपी के समीप स्थित कुएं के पास गया, तो उसने कुएं में महिला का शव पानी में तैरता हुआ देखा। इसके बाद उसने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.