कोडरमा, अप्रैल 10 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के छोटकीधमराय गांव में चार दिन पूर्व कुएं से महिला का शव मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका गीता देवी के पति कारू साव ने अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इस संबंध में पति समेत ग्रामीणों ने शुक्रवार को तिलैया डैम ओपी पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आवेदन सौंपा। आवेदन में कारू साव ने बताया कि उनकी पत्नी 5 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे महुआ चुनने के लिए घर से निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन देर रात तक कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 6 अप्रैल को उनकी मां मोहनी देवी ने तिलैया डैम ओपी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक सरकारी कुएं से गीता द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.