भदोही, जून 2 -- औराई। थाना क्षेत्र के मटकीपुर गांव में कुएं से पानी लेने और रास्ते के विवाद में आरोपियों ने सगे भाइयों को पीटा। एक की हालत गंभीर होने पर अन्यत्र रेफर कर दिया गया। गांव निवासी विशाल गुप्ता ने कहा कि 30 मई रात को सात बजे कुएं से पानी लेने और रास्ते के विवाद में निलेश प्रजापति, अमरनाथ, मीनाक्षी और नंदलाल ने उन्हें गालियां देते हुए लोहे के रॉड से वार किया। इस बीच, बीच-बचाव करने पहुंचे छोटे भाई अंकिता गुप्ता को भी बुरी तरह से पीट दिया। उसका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। उधर, मारपीट के कारण गांव में अफरा-तफरी का आलम बना रहा। यह भी पढ़ें- ट्राली दीवार से टकराने का विरोध करने पर की मारपीट पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार लोगों पर एफआईआर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...