कुएं से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
कोडरमा, जून 15 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नंदूडीह से जगनीडीह जाने वाले मुख्य मार्ग पर मटुकडीह गांव के समीप स्थित एक कुएं से रविवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
घटना का विवरण स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार शाम कुछ ग्रामीण उक्त रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुएं की ओर से तेज दुर्गंध महसूस हुई। संदेह होने पर जब ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे और अंदर झांककर देखा तो एक शव पानी में तैरता दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सतगावां थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कराई। बताया जाता है कि शव एक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.