बांदा, मई 19 -- बांदा। कुएं में गिरने से बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह के मजरा जमुनिहा पुरवा निवासी राजू ने बताया 75 वर्षीय पिता मदन वर्मा पुत्र नत्थू वर्मा सोमवार की दोपहर शौच के लिए खेतो की तरफ गया था। पैर फिसल जाने से वह कुए में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। शाम तक जब वह घर नही पहुंचा तो घरवालो ने उसकी खोजबीन किया। लेकिन पता नही चला। एक चरवाहे ने शव उतराता देखा तो परिजनो को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहरामच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनो ने ग्रामीणो की मदद से शव को कुए से बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक क...