कुएं में लगा सोलर लाइट कंट्रोलर मशीन चोरी
रामगढ़, मई 10 -- गोला, निज प्रतिनिध। गोलाथाना क्षेत्र के चक्रवाली गांव निवासी मंटून प्रसाद के कुएं में लगा सोलर लाइट कंट्रोलर मशीन को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। बताया जाता है कि मशीन कुएं के पास स्थापित था। जिसका उपयोग सोलर लाइट संचालन के लिए किया जाता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में नाराजगी है। पीड़ित ने बताया कि चोरी से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जांच कर चोरों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.