दुमका, जून 27 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के झुनकी बाड़ी टोला में पैंतीस वर्षीय महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- बंद पत्थर माइंस से अज्ञात महिला का शव बरामदशव की बरामदगी की जानकारी ग्रामीण द्वारा जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने बताया मृतक की पहचान अभी तक नहीं हुई है। पहचान होने के बाद ही मामले में जांच पड़ताल कर घटना का उद्वेदन किया जा सकता है।ग्रामीणों की प्रतिक्रिया बता दें कि यह गांव झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित है। सबसे पहले ग्रामीणों ने कुएं में शव को देखा था। वहीं शव मिलने की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। काफी संख्या...