सोनभद्र, जनवरी 22 -- बीजपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली ग्राम पंचायत में गुरुवार की सुबह एक महिला का शव मिला। वह अपने घर से तीन दिन से लापता था। विवाहिता की किन परिस्थितियों में कुएं में गिरने से मौत हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। बीजपुर थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी 22 वर्षीय उमा देवी पत्नी उपेंद्र भारती बीते 19 जनवरी की रात से रहस्यमय परिस्थितियों में घर से गायब थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग रहा था। गुरुवार की सुबह जब पड़ोसी घर के पास बने कुएं पर पानी भरने गए, तो अंदर शव देखकर उनके होश उड़ गए। शोर मचाते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.