जौनपुर, जुलाई 2 -- सुजानगंज। सलारपुर गांव स्थित एक कुएं में गुरुवार को युवक का शव मिला। 20 वर्षीय राजन सरोज पुत्र श्रीराम सरोज निवासी ढकवापुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ अपने बहनोई लालचंद सरोज पुत्र राम जीयावन सरोज निवासी ग्राम सलारपुर, सुजानगंज के घर एक सप्ताह पूर्व आया था। उसके बाद वह लापता हो गया। जिसकी गुमशुदी की सूचना लालचंद सरोज ने थाना सुजानगंज पर दर्ज कराई गई थी। गुरुवार को सलारपुर में युवक का शव एक कुएं में मिला। प्रारंभिक पूछताछ में रास्ता भटकने से दुर्घटना वश गिरने की बात प्रकाश में आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने शव को कुएं से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...