सीतापुर, फरवरी 20 -- बिसवां देहात। सदरपुर क्षेत्र के गणेशपुर गांव के उत्तर स्थित कुएं में शुक्रवार को एक नवजात बच्ची का शव देख लोगों में हड़कंप मच गया। शव का पता चलने पर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और शव को बाहर निकवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ मुकेश वर्मा का कहना है कि पता लगाया जा रहा है कि आखिर नवजात शिशु के शव को यहां किसने फेंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...