रायबरेली, मार्च 14 -- बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। क्षेत्र के नीम टीकर गांव में शनिवार दोपहर एक 16 वर्षीय किशोरी का शव कुएं में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से किशोरी के शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीम टीकर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार जयपुर,राजस्थान में नौकरी करते हैं, जबकि उनका परिवार गांव में ही रहता है। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी अंशिका उर्फ खुशी का शव शनिवार दोपहर करीब 2 बजे गांव के एक कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। जैसे ही ग्रामीणों को कुएं में शव होने की सूचना मिली, उन्होंने तु...