चतरा, मई 3 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रविवार को कुंआ में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी। मृतक महिला रिंकी कुमारी 40 वर्ष ( पति अनिल यादव) थी। मृतिका अहले सुबह घर के पास बारी में लगा फसल को पटवन करने के लिए कुंआ के पास गयी हुई। इस दौरान पैर फिसलने से वह कुंआ में जा गिरी और उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार परिजन महिला को खोजबीन करने लगे। कुंआ में महिला के चप्पल को तैरता हुआ देखा और आसपास के लोगो को जानकारी दी। मृतक के पति थाना जाकर पुलिस को पत्नी के कुंआ में डूबने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की सहयोग से शव को कुंआ से निकाला। तबतक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के मायके वालों के द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.