रांची, अप्रैल 2 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ठाकुरगांव नऊवा बगीचा निवासी संजय महतो की पत्नी प्रभा देवी की गुरुवार को कुएं में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतका बकरी के लिए पत्ता तोड़ने कुएं के पास गई थी। इसी दौरान कुएं के बीच लगा लकड़ी का पवठा टूट गया, जिससे वह अचानक कुएं में गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से प्रभा देवी को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के समय उसका पति और ससुर तीर्थयात्रा पर बाहर गए हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...