रांची, अप्रैल 23 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोटया उरांव टोली गांव में कुएं में गिरने से 55 वर्षीय बुधनी देवी की मौत हो गई। मृतका बुधनी देवी, पति दाले उरांव, बुधवार शाम गांव के ही गंझू उरांव के कुएं से पीने का पानी लाने गई थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पानी भरने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में गिर गईं। घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और ग्रामीणों की मदद से उन्हें कुएं से बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही जरियागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बाद में पोस्टमार्टम के लिए शव को खूंटी भेज दिया गया। बुधनी देवी की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंद...