आरा, जनवरी 8 -- सहार, संवाद सूत्र। भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के चिरैली गांव में कुएं में गिरने से सात वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। हादसा बुधवार की संध्या का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी गुड्डू सिंह की सात वर्षीया पुत्री अनन्या कुमारी चिरैली गांव में अपने फूफा राजेश कुमार के घर आई थी। बुधवार की शाम वह घर के पास खेल रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से कुंए में गिर गई। बच्ची के कुएं में गिरते ही गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से बच्ची को आनन-फानन में कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए दौड़कर स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां इलाज के दौरान लगभग एक घंटे बाद बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.