कुएं में गिरे विशालकाय गोह का किया गया रेस्क्यू
गढ़वा, मई 18 -- कांडी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चोका गांव में एक विशालकाय गोह के कुएं में गिरने और उसके सफल रेस्क्यू करने का एक मामला सामने आया है। गांव के जगरनाथ दुबे के करीब 10 फीट गहरे कुएं में दो दिन पहले एक गोह गिर गया था। कुएं में गोह को देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर से उसे सुरक्षित बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन गहरा कुआं होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली।
रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत उसके बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल उसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई और तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व वन प्रभारी वनपाल अनूप सिंह ने किया। टीम में उनके साथ सह-कर्मी विकास कुमार, कुंदन यादव, राकेश कुमार और चालक अनिल चंद्रवंशी शामिल थे। गोह को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.