मिर्जापुर, जुलाई 9 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में गुरुवार की सुबह कुएं में गिरी विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर कुएं में शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टिघटनास्थल की जानकारी प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के रंगनाथ परसिधिया गांव निवासी 25 वर्षीय अर्चना की शादी चार वर्ष पूर्व ड्रमंडगंज के मड़वा धनावल निवासी वीरेंद्र पाल से हुई थी। दोनों से दो बच्चे हैं। पति वीरेंद्र ने बताया कि पत्नी अर्चना सुबह लगभग सात बजे घर के सामने कुएं से पानी लेने गई थी। उसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह कुएं में गिर गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों की चीख पुकार स...