कुएं में गिरी नील गाय की रेस्क्यू के दौरान मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
बाराबंकी, अप्रैल 1 -- हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कस्बा स्थित भटखेरा वार्ड में पानी की टंकी के निकट सूखी पड़े पुराने कुएं में मंगलवार की शाम एक नील गाय (वनरोज) गिर गई। वन कर्मियों ने रेस्क्यू करने की कोशिश की, हालांकि इस दौरान उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों के असंतोष के चलते वन कर्मी वनरोज को कुएं में ही छोड़कर भाग खड़े हुए। डीएफओ के निर्देश पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम:वनरोज की कुएं में गिरने की सूचना ग्रामीणों ने चेयरमैन आलोक तिवारी के साथ ही डीएफओ को दी। डीएफओ के पीआरओ सुमित यादव ने तत्परता दिखाते हुए हैदरगढ़ रेंज के वन कर्मियों को रेस्क्यू के निर्देश दिए। देर रात वन विभाग एवं नगर पंचायत कर्मियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।कुएं में जहरीले सांपों के कारण उसके नीचे नहीं उतरे वन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.