कुएं में गिरी नीलगाय को पुलिस ने जेसीबी से बाहर निकलवाया
देवरिया, मई 27 -- बंजरिया बाजार(देवरिया),हिन्दुस्तान टीम। बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मलवाबर बनरही में मंगलवार की रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मस्जिद के समीप स्थित एक पुराने कुएं में एक नीलगाय गिर गई। कुएं से निकलने के लिए नीलगाय लगातार संघर्ष करती रही, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। करीब ढाई घण्टे की मेहनत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से नीलगाय को बाहर निकाला। कुएं में नीलगाय की जानकारी होने पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल बघौचघाट पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। कुएं तक पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही थी, जिसके कारण जेसीबी मशीन बुलाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.