कुएं में गिरी किशोरी को पुलिस और ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला
कौशाम्बी, मई 21 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में गुरुवार देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया। गांव निवासी वीरेंद्र सरोज की 14 वर्षीय पुत्री रूबी खेत किनारे बने सूखे कुएं में अचानक गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर थाना कड़ा धाम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद किशोरी को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद पुलिस द्वारा उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कड़ा धाम भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत सामान्य बताई। घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- अमझर कुंड से बीटेक के छात्र का शव बरामद प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह के अनुसार स्थिति पूरी तरह सामान्य है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.