रांची, अप्रैल 2 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बुंडू वन रेंज के सारेयाद गांव के एक कुएं में गुरुवार सुबह हाथी के गिरने की जानकारी ग्रामीणों को मिली। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जेसीबी मशीन मंगवाकर कुएं के समानांतर रास्ता बनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों की मदद से कुएं में पंप सेट से पानी भी भरा गया, ताकि हाथी को बाहर निकलने में सहूलियत मिल सके। छह घंटे तक चला रेस्क्यू: करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद जैसे ही हाथी को बाहर निकलने का रास्ता मिला, वह उछलते-कूदते हुए कुएं से बाहर निकल आया और पास के जंगल की ओर भाग गया।कुआं मालिक को मिला एक लाख मुआवजा: रेस्क्यू के दौरान कुआं खोदने को लेकर कुआं मालिक खिरोधर महतो ने आपत्त...