फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- फर्रुखाबाद। कंपिल के जिजौटा बुजुर्ग गांव में एक मोर कुएं में गिर गया। जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणो की ओर से जब मोर को मशक्कत करने के बाद भी नहीं निकाला जा सका तो इसकी जानकारी एक अखाड़ा परिषद के सदस्य को दी गयी। इस पर अखाड़ा परिषद के सदस्य कई साथियों के साथ आये और कुएं में उतर गये। कड़ी मशक्कत के बाद मोर को बाहर सुरक्षित निकाला गया और मोर को वन विभाग के सुपुर्द किया गया। जुआ फड़ पर छापा अमृतपुर। पुलिस ने एक जुआ फड़ पर छापा मार दिया जिसमें चार लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से ताश के पत्ते और नगदी बरामद की गयी। दरोगा राहुल सिंह की ओर से मामला दर्ज किया गया है। त्योहार को देखते हुये पुलिस जुआरियों के फड़ों पर नजर रखे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.