कुएं में गिरा पांच फीट लंबा किंग कोबरा
सुल्तानपुर, जून 19 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के अहदा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सार्वजनिक स्थान पर स्थित एक कुएं में करीब पांच फीट लंबा किंग कोबरा गिर गया। कुएं से लगातार आ रही तेज फुपकार की आवाज सुनकर ग्रामीणों को इसकी सूचना डीएफओ को दी। डीएफओ अमित सिंह के निर्देश पर डिप्टी रेंजर चंद्र प्रकाश ने विभाग के दैनिक वाचर धर्मेंद्र सिंह और उमाशंकर को मौके पर भेजा। प्रारंभिक प्रयासों के बावजूद अत्यंत विषैले सांप को कुएं से बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। इसके बाद विशेष सर्प रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम ने सावधानीपूर्वक प्रयास करते हुए किंग कोबरा को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। सांप को पकड़ने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास वाले सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। रेस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.