कुएं में गिरा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा चालक
आजमगढ़, जून 28 -- सरायमीर। क्षेत्र के नंदाव बाजार स्थित रछिया में शनिवार की शाम बैक करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा। चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास किया जा रहा था। सरायमीर के नंदाव गांव निवासी आफताब के मकान का निर्माण चल रहा है। सरामयीर स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से गिट्टी देकर ट्रैक्टर चालक आशीष कुमार वहां गया था। गिट्टी गिराने के बाद चालक ट्रैक्टर बैक कर रहा था। इस दौरान हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.