बिजनौर, फरवरी 18 -- हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव तोफापुर के जंगल में खुले कुएं में गुलदार गिर गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को रेस्क्यू कर रेंज कार्यालय ले जाया गया। किसान विनीत पुत्र वीरेंद्र कुमार का चांदपुर पैजनियां मार्ग पर खेत है। मंगलवार सुबह जब वह अपने जंगल गया तो उसने कुएं में गुलदार देख कर होश उड़ गए। किसान ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। गुलदार को देखने के लिए लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। दो घंटे के बाद गुलदार के रेस्क्यू कर गुलदार को पकड़ा। टीम ने गुलदार को पिंजरे में कैद कर रेंज कार्यालय चांदपुर ले जाया गया। घटनास्थल पर वन क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में कई गुलदार देखे गए हैं। उधर वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि कुएं में गुलदार के गिरने की सूचना मिली थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.