गुमला, फरवरी 17 -- जारी। जारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पांची गांव निवासी 58 वर्षीय फूलजेम्स एक्का, पिता स्वर्गीय पौलुस एक्का की कुंआ में गिरने से मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार मृतक किसी कारणवश कुएं के पास गया था। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही जारी थाना प्रभारी शनि कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कुआं से बाहर निकालकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। परिजनों ने यह भी बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हि...