कुएं में गिरने से वृद्ध घायल, गंभीर
सोनभद्र, जून 22 -- दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरना कछार गांव में सोमवार की भोर कुएं में गिरने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। वह शौच के लिए घर से भोर में निकले थे और अधेरा होने के कारण कुएं में गिर गए। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव निवासी 80 वर्षीय बचई राम कुशवाहा पुत्र पुत्र स्व. सरजू कुशवाहा सोमवार सुबह लगभग 4 बजे शौच के लिए घर से निकले थे। अंधेरा होने के कारण उन्हें घर के समीप स्थित कुएं का अंदाजा नहीं लग सका और पैर फिसलने से वे कुएं में जा गिरे। संयोगवश उनकी पत्नी कुछ दूरी पर मौजूद थीं। पति के कुएं में गिरते ही उन्होंने शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए वृद्ध को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.