उरई, फरवरी 16 -- कुठौंद। थाना क्षेत्र के ग्राम मरोड़ा में सोमवार तड़के 83 वर्षीय वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मरोड़ा निवासी बीरबल सेंगर 83 वर्ष के घर के दरवाजे के सामने ही करीब 10 कदम की दूरी पर कुआं बना हुआ है। ग्रामीणों एवं बड़े बेटे योगेश नारायण लाल सेंगर ने बताया कि बीरबल सेंगर को मिर्गी के दौरे आते थे। आशंका जताई जा रही है कि सुबह किसी कारणवश वह घर से बाहर निकले और अचानक दौरा पड़ने से असंतुलित होकर कुएं में गिर गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले ही उनका हाइड्रोसील का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उन्हें चलने-फिरने में कुछ दिक्कत थी, हालांकि वह सहारे से थोड़ा-बहुत चल लेते थे। सुबह काफी देर तक घर वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.