कुएं में गिरने से युवक की हुई मौत
लखीमपुरखीरी, मई 26 -- मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम बनघुसूरी निवासी एक अर्ध विक्षिप्त युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सोमवार को थाना मझगई क्षेत्र के वनघुसूरी गांव निवासी राम बहादुर का 25 वर्षीय अर्ध विक्षिप्त पुत्र प्रमोद की मौत कुएं में गिरने से हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 5 बजे वह कुएं के पास गया और दीवार पर बैठ गया। जहां पर संतुलन खो देने से वह कुएं में जा गिरा, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कुंए से बाहर निकाला। युवक को पलिया सीएससी लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.