वाराणसी, अप्रैल 11 -- रोहनिया, संवाद। राजातालाब थाना क्षेत्र के गंभीरीपुर महगांव में गुरुवार रात पारिवारिक झगड़े के बाद 26 वर्षीय टाइल्स मिस्त्री आशीष पटेल का शव घर के सामने कुएं से बरामद किया गया। आशीष तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी पत्नी रीना पटेल और दो बेटियां हैं। शुक्रवार रात करीब 9 बजे घर में पारिवारिक विवाद हुआ। विवाद के कुछ देर बाद आशीष लापता हो गया। घर के सामने बने पुराने कुएं में उसके कूदने की आशंका जताई गई।सूचना मिलते ही राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से देर रात शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी राजातालाब दयाराम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है। लाश को कुएं से निकल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और सभी पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.