कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत, परिजनों में कोहराम
रायबरेली, मई 14 -- महराजगंज,संवाददाता। चंदापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले बुजुर्ग की कुएं में गिरने से मौत हो गई। गुरूवार सुबह कुएं के पास बुजुर्ग की पड़ी लाठी देखकर लोगों ने कुएं के अंदर देखा तो उसका पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के दौतरा गांव के रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग रामआसरे बीते बुधवार देर रात घर से ही कुछ दूरी पर स्थित कुएं में अचानक गिर गए। इसकी जानकारी भी किसी को नहीं हुई। गुरूवार भोर में ग्रामीण उधर से गुजरे तो कुएं के पास बुजुर्ग की पड़ी लाठी को देखकर ग्रामीणों ने कुएं के अंदर देखा तो बुजुर्ग का शव पड़ा था। मृतक के पुत्र बचन्नू ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.