जहानाबाद, जनवरी 3 -- रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाना क्षेत्र के धानाडीहरी गांव में शनिवार को कुएं में गिरने से 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। मृतका सत्येंद्र पासवान की पत्नी कांति देवी बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला दोपहर में गांव स्थित बधार में घास काटने गई थी। इस क्रम में कुआं के पास झार जंगल रहने के कारण कुआं दिखाई नहीं पड़ा और वह कुएं में गिर गई। हालांकि कुएं में गिरते हुए आसपास घास काट रहे लोगों की नजर पड़ी और उन लोगों के द्वारा शोरगुल मचाया गया। शोरगुल पर परिजन व गांव के लोग जुटे और कुआं से उक्त महिला को बाहर निकाला गया। तब तक काफी देर हो चुकी थी उसकी घटनास्थल पड़ ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो रहा था हालांकि ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना थाने को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.