हजारीबाग, अप्रैल 9 -- इचाक, प्रतिनिधि। इचाक प्रखंड के परासी गांव स्थित धनगर पाला टोला निवासी 12 वर्षीय अभिजीत कुमार उर्फ डुग्गू पिता रवि राम उर्फ सिमरन की चतरा जिले के सिमरिया गांव में बुधवार रात कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह अपनी मां संगीता देवी और बहन के साथ 7 अप्रैल को छठी पार्टी में शामिल होने मामा के घर गया था। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार रात छठी का रिवाज पूरा होने के बाद सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी दौरान अभिजीत अपने दोस्तों के साथ खेलते हुए पास के मुंडेर विहीन कुएं में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के समय पिता रवि राम घर पर ही थे और बारिश के कारण सिमरिया नहीं जा सके थे। इकलौते...