कुएं में गिरकर 4 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत
गिरडीह, अप्रैल 24 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह पूर्वी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप गुरुवार को हुई एक हृदयविदारक घटना में चार वर्षीय एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक का नाम अहान है। घटना उस समय हुई जब बच्चे की मां वैक्सीन दिलवाने के लिए अपने परिवार की एक अन्य बच्ची को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची थी। इसी दौरान अहान भी अपनी मां के साथ वहां गया था। बताया जाता है कि वैक्सीन दिलवाने के क्रम में अहान खेलते-खेलते पास के एक निर्माणाधीन मकान के अंदर स्थित कुएं में गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत बाहर निकालकर बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में सर्पदंश से बालक समेत दो की मौत घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.