चंदौली, मार्च 27 -- सैयदराजा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा थाना क्षेत्र के बाकरपुर महरानी गांव में शुक्रवार की सुबह सात साल की बच्ची कुंए में गिर गई। काफी खोजबीन के बाद उसका शव कुएं में उतराया मिला। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।बाकरपुर महरानी गांव निवासी शिव प्रसन्न यादव बाहर काम करते हैं। शुक्रवार की सुबह उनकी पत्नी पूजा घर में काम कर रही थी। इनकी सात साल की बच्ची रिया और आठ साल का बेटा श्याम घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान रिया खेलते हुए घर के बगल में स्थित बिना मुंडेर के कुएं के पास पहुंच गई। जहां उसका पैर फिसल गया और कुएं में गिर गई। काफी देर बाद जब वह घर पर नहीं दिखाई दी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पास पड़ोस के बाद जब कहीं पता नहीं चला तो लोगों ने कुएं में झांककर देखा तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.